उत्तर प्रदेश

*सरदार पटेल की जयंती पर भिनगा में निकली ‘रन फॉर यूनिटी*

*पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*

*सरदार पटेल की जयंती पर भिनगा में निकली ‘रन फॉर यूनिटी*

*पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*

 

संवाददाता -मंजीत मिश्र

 

*भिनगा (/श्रावस्ती)* -अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर पटेल चौक भिनगा में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दद्दन मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर दद्दन मिश्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और प्रशासनिक सुदृढ़ता में योगदान सदैव अविस्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत बनाने तथा समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

अंत में राष्ट्र की एकता, अखंडता और सर्वांगीण विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!