Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
क्राइमदेशबिहार

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जगदीशपुर SDM पर पूर्व DGP अभयानंद ने उठाए सवाल 

तिवारी के भाइयों ने भी प्रशासन पर लगाए आरोप

धनीराम यादव (ब्यूरो संचालक) उजाला हिन्द: सच की आवाज

भोजपुर, बिहार। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर नित्य नई जानकारी सामने आ रही है। इस बीच ये भी जानकारी सामने आई है कि है जब भरत तिवारी का एनकाउंटर हुआ था, उस वक्त वहां जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार भी मौजूद थे। भरत तिवारी के परिवार वाले साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप एसडीएम पर लगा रहे हैं। इस बीच पूर्व डीजीपी अभयानंद ने भी जगदीशपुर एसडीएम की एनकाउंटर के वक्त मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि जब भी कोई एसडीएम कहीं तैनात किया जाता है तो डीएम और एसपी मिलकर जॉइंट ऑर्डर जारी करते हैं। मुझे नहीं पता कि इस मामले में जॉइंट ऑर्डर जारी हुआ था या नहीं। अगर नहीं हुआ था तो हो सकता है। पूर्व डीजीपी ने कहा कि एसडीएम का क्राइम या रेड से कोई संबंध नहीं होता। भरत तिवारी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का जिक्र करते हुए पूर्व डीजीपी ने कहा कि मैंने भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं देखी है, लेकिन गोली तीन लगी या पांच यह महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे जरूरी यह है कि कितनी दूरी से गोली चलाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!