Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

52 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रुपये

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

52 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रुपये

 

हरि गोविंद ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ बहराइच

 

बहराइच, 05 अगस्त।

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 52 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा त्रिभुवन गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार रात भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 651/11 के निकट सीमांत डिग्री कॉलेज के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र जल्लाद (50 वर्ष) निवासी पुरानी बाजार, बाबागंज, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रूपईडीहा में मुकदमा संख्या 208/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार बरामदगी के दौरान आरोपी के पास से 52 ग्राम स्मैक के अलावा 100 रुपये भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई। कार्रवाई में थाना रूपईडीहा पुलिस टीम के साथ एसएसबी 42वीं वाहिनी, नानपारा की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!