उत्तर प्रदेश

रिसिया बहराइच: भाई की मौत से आहत होकर BSNL टावर पर चढ़ा 16 वर्षीय किशोर, पुलिस ने उतारा नीचे

बहराइच।रिसिया क्षेत्र में शनिवार को एक 16-17 वर्षीय नाबालिग लड़का BSNL टावर पर चढ़ गया। किशोर को टावर की ऊंचाई पर देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हड़कंप मच गया।

रिसिया बहराइच: भाई की मौत से आहत होकर BSNL टावर पर चढ़ा 16 वर्षीय किशोर, पुलिस ने उतारा नीचे

 

 

रिपोर्ट उमाशंकर गुप्ता उजाला हिंद न्यूज़ चैनल रिसिया

 

 

बहराइच।रिसिया क्षेत्र में शनिवार को एक 16-17 वर्षीय नाबालिग लड़का BSNL टावर पर चढ़ गया। किशोर को टावर की ऊंचाई पर देख आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हड़कंप मच गया।

 

सूचना मिलते ही रिसिया पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद किशोर को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

 

नीचे उतरने के बाद किशोर ने बताया कि उसकी भाई की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने यह भी कहा कि लगभग 2 साल पहले कुछ लोगों के साथ हमारा भाई मुंबई गया था वही उसकी मृत हो गई , थी लड़के ने आरोप लगाया कि उसकी भाई की हत्या की गई है।

 

फिलहाल पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोर के आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!