उत्तर प्रदेश

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जीएम से मिले भाकियू पदाधिकारी

बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने जरवल रोड चीनी मिल के महाप्रबंधक टीएस राना से मुलाकात की। भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री ठाकुर गजराज सिंह एवं जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र (महेश) के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल चीनी मिल स्थित जीएम कार्यालय पहुंचा,

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जीएम से मिले भाकियू पदाधिकारी

 

 

बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। गन्ना किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके शीघ्र समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों ने जरवल रोड चीनी मिल के महाप्रबंधक टीएस राना से मुलाकात की। भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री ठाकुर गजराज सिंह एवं जिलाध्यक्ष धरम चन्द्र (महेश) के नेतृत्व में किसान प्रतिनिधिमंडल चीनी मिल स्थित जीएम कार्यालय पहुंचा, जहां पदाधिकारियों ने क्षेत्र के गन्ना किसानों की समस्याओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा। किसान नेताओं ने कहा कि गन्ना किसान अपनी फसल के उत्पादन में लगातार मेहनत कर रहे हैं, लेकिन समय-समय पर आने वाली विभिन्न समस्याओं के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए मिल प्रबंधन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस दौरान किसान नेताओं ने गन्ना किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किए जाने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होने से गन्ना उत्पादन एवं किसानों का मिल के प्रति विश्वास दोनों मजबूत होंगे। वार्ता के दौरान चीनी मिल के जीएम टीएस राना ने किसान पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा और उनके समाधान के लिए मिल स्तर से हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भाकियू पदाधिकारियों ने भी किसान हितों से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!