62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्राम सोनपुर में मेडिकल सिविक एक्शन (MCA) शिविर का आयोजन, 60 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार
62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देशन में डी समवाय, सुईया द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम सोनपुर में मेडिकल सिविक एक्शन (Medical Civic Action-MCA) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक

*62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्राम सोनपुर में मेडिकल सिविक एक्शन (MCA) शिविर का आयोजन, 60 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार*
सह -संपादक मंजीत कुमार मिश्र
*भिनगा /श्रावस्ती*-
62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देशन में डी समवाय, सुईया द्वारा अपने कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम सोनपुर में मेडिकल सिविक एक्शन (Medical Civic Action-MCA) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
शिविर के दौरान डॉ. दीपक (सहायक कमांडेंट चिकित्सा) द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुल 60 स्थानीय ग्रामीणों (ओपीडी) का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एएसआई/फार्मेसी आलोक यादव सहित सशस्त्र सीमा बल के अन्य छह कार्मिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों को उनके घर के निकट ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में सशस्त्र सीमा बल के प्रति विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।
62वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने तथा सुरक्षा के साथ-साथ सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति बल की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करते हैं




