*पुलिस अधीक्षक बहराइच ने कुष्ठ रोग आश्रम, सलारगंज में बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई एवं पटाखों का किया वितरण।
आज दिनांक 08.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत सलारगंज स्थित कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्रम में उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों को मिठाई एवं पटाखों का वितरण किया गया तथा उनके साथ समय व्यतीत कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

*जनपद बहराइच*
*दिनांकः 08.11.2026*
*पुलिस अधीक्षक बहराइच ने कुष्ठ रोग आश्रम, सलारगंज में बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई एवं पटाखों का किया वितरण।*
आज दिनांक 08.11.2026 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना दरगाह शरीफ क्षेत्रान्तर्गत सलारगंज स्थित कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचकर वहां निवास कर रहे बच्चों एवं बुजुर्गों के साथ दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आश्रम में उपस्थित बच्चों एवं बुजुर्गों को मिठाई एवं पटाखों का वितरण किया गया तथा उनके साथ समय व्यतीत कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।
इस पर्व पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान एवं बुजुर्गों के साथ साझा किए गए आत्मीय क्षणों ने इस पर्व की खुशियों को और भी विशेष बना दिया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस अवसर पर समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति संवेदनशीलता, अपनत्व एवं सहयोग की भावना का संदेश दिया गया। दीपावली जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना सामाजिक समरसता, मानवीय संवेदना एवं सामुदायिक पुलिसिंग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मीडिया सेल, बहराइच।




