उत्तर प्रदेश

– *मा0मुख्यमंत्री के ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का पुलिस लाइन बहराइच में हुआ सजीव प्रसारण, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने लगभग 800 ग्राम प्रहरियों को उपहार भेंटकर किया सम्मानित*

       दिनांक 13.10.2026 को जनपद बरेली में मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

जनपद बहराइच

दिनांकः 13.10.2026

 

– *मा0मुख्यमंत्री के ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का पुलिस लाइन बहराइच में हुआ सजीव प्रसारण, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने लगभग 800 ग्राम प्रहरियों को उपहार भेंटकर किया सम्मानित*

 

दिनांक 13.10.2026 को जनपद बरेली में मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के लगभग 68,000 ग्राम प्रहरियों के मानदेय को ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह किए जाने तथा ग्राम प्रहरी एवं उनके परिवार को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई। मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का पुलिस लाइन बहराइच में सजीव प्रसारण के माध्यम से अवलोकन एवं श्रवण किया गया।

 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधिगण *माननीय सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, माननीय विधायक महसी श्री सुरेश्वर सिंह, माननीय विधायक नानपारा श्री राम निवास वर्मा, माननीय विधायक पयागपुर श्री सुभाष त्रिपाठी, माननीय विधायक बहराइच श्रीमती अनुपमा जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष श्री बृजेश पाण्डेय* तथा *जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्री कनिष्क आर जामकर, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री अमित प्रताप सिंह* तथा पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीगण तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा ग्राम प्रहरियों को संबोधित किया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उनके दायित्वों एवं योगदान के महत्व को रेखांकित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी बहराइच एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा उपस्थित *लगभग 800 ग्राम प्रहरियों* को कंबल, टॉर्च, साफा एवं धोती आदि उपहार स्वरूप वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों के कार्यों की सराहना करते हुए सम्बन्धित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों एवं महत्वपूर्ण घटनाओं की सूचना समय से पुलिस तक पहुंचाने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

 

ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने तथा स्थानीय स्तर पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!