बहराइच: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

बहराइच: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद कार्यालय में हर्षोल्लास से फहराया गया तिरंगा
जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
*बहराइच।* 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई बहराइच* के कार्यालय पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में *जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव* के नेतृत्व में कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान किया गया। इसके बाद पत्रकारों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर *जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, जिला उपाध्यक्ष रीता पाल, गुलशन अवस्थी, शास्त्री तिवारी, भीम मोरिया, राजकुमार मौर्य, राजेश कुमार वर्मा, अहमद हुसैन, शरीफ अहमद* सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कुछ पत्रकार साथियों को *सम्मान पत्र* देकर भी सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और समाज में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।




