मोनिदास बाबा मंदिर में बिजली व धर्मशाला की सुविधा की मांग
बाबागंज/बहराइच। बाबागंज क्षेत्र के रमजान गांव के पास स्थित मोनिदास बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में अभी तक पर्याप्त बिजली/प्रकाश व्यवस्था और धर्मशाला की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।

मंदिर के साधु संतो और स्थानीय लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि मंदिर परिसर में लाइट-बत्ती की समुचित व्यवस्था कराने के साथ धर्मशाला का निर्माण कराया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में आमजन भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग कर सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि मंदिर के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सहयोग प्रदान करें।
स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की