पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व यातायात नियमों की दी जानकारी
नानपारा/बहराइच। क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के साथ शआदत इंटर कॉलेज, नानपारा में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच. समीर खा
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व यातायात नियमों की दी जानकारी
नानपारा/बहराइच। क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम द्वारा मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम के साथ शआदत इंटर कॉलेज, नानपारा में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।
इसके साथ ही छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सजग करना रहा।




