*पुलिस स्मृति दिवस — राष्ट्र की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि*
*आज दिनांक 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अपने कर्तव्य पथ पर अपने जीवन की आहुति देने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को श्रद्धा-सुमन/पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी।*

*पुलिस स्मृति दिवस — राष्ट्र की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि*
*आज दिनांक 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर अपने कर्तव्य पथ पर अपने जीवन की आहुति देने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को श्रद्धा-सुमन/पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी।*
*पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* नें पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर गत वर्ष पुलिस समेत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के *154 अमर शहीदों* को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की कानून-व्यवस्था, एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हमारे शूरवीरों द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी ने बताया कि इस वर्ष *उत्तर प्रदेश पुलिस के 06 जवान, स्व0 मोहित कुमार यादव उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, स्व0 सत्यभान सिंह उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, स्व0 अशोक कुमार आरक्षी नागरिक पुलिस, स्व0 प्रदीप कुमार आरक्षी नागरिक पुलिस, स्व तीर्थपाल सिंह फायर सर्विस चालक, स्व0 रोहित यादव फायरमैन* ने ड्यूटी के दौरान कर्तव्य-परायणता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहादत प्राप्त की, देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा, उन्होंने कहा कि इन जांबाज जवानों का सर्वोच्च बलिदान खाकी पहनने वालों के लिए प्रेरणा है,शहीद पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान को सलाम करते हुए उन कर्मवीरों को भी श्रद्धांजलि दी। समारोह में शहीदों की वीरता और बलिदान को सम्मानित करते हुए पुष्प चक्र अर्पित किए गए। शहीदों की स्मृति में मौन रखा गया और उनके साहसिक कार्यों को याद किया गया। इन शहीद पुलिसकर्मियों ने समाज की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अदम्य साहस दिखाया,उनकी कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकेश सिंह , क्षेत्राधिकारी नगर श्री आलोक कुमार सिंह ,प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार व समस्त थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी सहित काफी संख्या में अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा श्रृद्धा-सुमन अर्पित कर शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गयी ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
*पुलिस शहीद दिवस मनाने की शुरूआत-*
आज से 67 वर्ष पूर्व अक्टूबर,1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में के0रि0पु0बल की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड़ का आयोजन किया जाता है। इन वीरों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यों की उच्चतम परम्पराओं का प्रतीक है तथा कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम आदर्श प्रस्तुत करता है। 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
*सोशल मीडिया सेल*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
*जनपद श्रावस्ती।*




