परिवार परामर्श केंद्र ने चार परिवारों में कराया समझौता, टूटने से बचाए रिश्ते
बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाने के लिए चलाए जा रहे

परिवार परामर्श केंद्र ने चार परिवारों में कराया समझौता, टूटने से बचाए रिश्ते
बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से समाप्त कर परिवारों को टूटने से बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने चार परिवारों में सफलतापूर्वक सुलह कराई। पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनने और समझने के बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं, मतभेदों एवं विवाद के कारणों को समझते हुए आपसी सामंजस्य और परिवार के महत्व के बारे में समझाया गया। परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद समाप्त करते हुए भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना रखते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी। पुलिस के इस प्रयास से चार परिवारों में आपसी सुलह होने के साथ ही परिवारों को टूटने से बचाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला आरक्षी अनन्या सिंह, महिला आरक्षी गिरजावती, महिला आरक्षी छाया द्विवेदी तथा महिला कांस्टेबल निशी त्रिवेदी शामिल रहीं।




