एसआईआर में अनियमितता का आरोप, नानपारा में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। विधानसभा नानपारा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कथित अनियमितताओं के विरोध में रविवार को बंधन मैरिज लॉन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई

एसआईआर में अनियमितता का आरोप, नानपारा में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
बहराइच ब्यूरो 05 अक्टूबर। विधानसभा नानपारा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर कथित अनियमितताओं के विरोध में रविवार को बंधन मैरिज लॉन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर मुख्य चौराहे तक पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव होने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित नहीं होने चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमानुसार होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से एसआईआर को लेकर सामने आ रही शिकायतों की जांच कराने तथा पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की किसी भी संभावना को रोकने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़” और “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” जैसे नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सोनी, महामंत्री कृपा राम यादव एडवोकेट, जिला सचिव डॉ. तनवीर खान, मुन्ना राइनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह, गाजी इमाम शाह, शाइस्ता प्रवीन, इंजीनियर राकेश सोनकर, कन्हैया लाल, लोधी गोविंद निषाद, पप्पू यादव, राशिद अहमद, नगर पंचायत रुपईडीहा के कासिम खां, शब्बीर अहमद, अतहर हुसैन, जिशान हाशमी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।




