उत्तर प्रदेश

सीमावर्ती क्षेत्र गुहरिया में लगा एकीकृत स्वास्थ्य शिविर 141 लोगों की हुई जांच

बहराइच मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्राम गुहरिया में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया 

सीमावर्ती क्षेत्र गुहरिया में लगा एकीकृत स्वास्थ्य शिविर 141 लोगों की हुई जांच

 

बहराइच मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के ग्राम गुहरिया में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

 

यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा के चिकित्सकों के सहयोग से तथा शरणम् संस्थान के परियोजना प्रबंधक संदीप सिंह के निर्देशन में लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और एचआईवी, सिफलिस हेपेटाइटिस बी हेपेटाइटिस सी व टीबी के प्रति जागरूक करना था

 

शिविर में कुल 141 लाभार्थियों* ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

 

जांच का विवरण

एचआईवी स्क्रीनिंग 102 लोगों की जांच 1 व्यक्ति रिएक्टिव मिला।

सिफलिस स्क्रीनिंग 102 लोगों की जांच, सभी की रिपोर्ट निगेटिव।

हेपेटाइटिस बी 13 लोगों की जांच, सभी निगेटिव

हेपेटाइटिस सी 18 लोगों की जांच सभी निगेटिव

टीबी लक्षण स्क्रीनिंग 102 लोगों की जांच 2 लोगों में टीबी के लक्षण मिले

 

टीबी लक्षण वाले व्यक्तियों को आगे की जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया है वहीं एचआईवी रिएक्टिव मिले व्यक्ति को काउंसलिंग के बाद उच्च सुविधा केंद्र से जोड़ा जाएगा

 

शिविर के दौरान लोगों को समय पर जांच कराने और संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया

 

रिपोर्टउ जाला हिंद बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!