चार बिखरते परिवारों में हुई सुलह, परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बचे रिश्ते
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को सहेजने की दिशा में परिवार परामर्श केंद्र लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श

चार बिखरते परिवारों में हुई सुलह, परिवार परामर्श केंद्र की पहल से बचे रिश्ते
हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ बहराइच
बहराइच, 05 अगस्त।
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को सहेजने की दिशा में परिवार परामर्श केंद्र लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आपसी पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए चार परिवारों के बीच सफल समझौता कराया गया, जिससे टूटने की कगार पर पहुंचे रिश्तों को नया जीवन मिला।
पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मामलों को परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया था। केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की शिकायतों को विस्तार से सुनने के बाद उन्हें आमने-सामने बैठाकर समझाइश दी। लंबी काउंसलिंग और आपसी संवाद के बाद सभी चार परिवारों ने भविष्य में आपसी लड़ाई-झगड़ा न करने, पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा प्रेम और सौहार्द के साथ जीवन व्यतीत करने पर सहमति जताई। समझौते के बाद दोनों पक्षों को एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखने, सामंजस्य स्थापित करने और परिवार की गरिमा बनाए रखने की सलाह दी गई।
समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी गिरजावती यादव तथा महिला आरक्षी छाया द्विवेदी शामिल रहीं। पुलिस विभाग ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य न्यायालयी विवादों से पहले आपसी संवाद के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों को बचाना और समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।




