वारंट के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच 15 सितंबर। कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

वारंट के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच 15 सितंबर। कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर वृजेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में नाजिरपुरा पूर्वी निवासी फरमान उल्ला पुत्र वसारत उल्ला शामिल है, जो मुकदमा संख्या 9668/2026, धारा 138 एनआई एक्ट, थाना कोतवाली देहात से संबंधित वारंटी था। वहीं दूसरा अभियुक्त मोहल्ला नाजिरपुरा पश्चिमी निवासी तौहीद पुत्र तैयब अली है, जो मुकदमा संख्या 4816/22, धारा 498ए, 323, 506 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट, थाना महिला से संबंधित वारंटी था। दोनों अभियुक्तों को नाजिरपुरा से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल अजय पटेल शामिल रहे।




