Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मनकापुर में खाद के लिए भोर से लगी किसानों की लंबी कतार, पुलिस की निगरानी में 600 बोरी का वितरण

गोंडा। मनकापुर में खाद लेने के लिए किसानों और महिलाओं की सुबह से ही लंबी कतार लग गई। न्याय पंचायत मधईपुर की ग्राम पंचायत मधईपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर पुलिस प्रशासन की निगरानी में खाद का वितरण कराया गया।

समिति पर कुल 600 बोरी खाद उपलब्ध थी। दोपहर 3 बजे तक करीब 500 बोरी खाद वितरित की जा चुकी थी। बची हुई 100 बोरी खाद को शाम 5 बजे तक वितरित करने की योजना थी।

खाद की कमी नहीं होने का दावा

लंबी लाइन को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में वितरण व्यवस्था संभाली गई। समिति के सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को आश्वस्त किया कि खाद की कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि खाद की अगली खेप के लिए अगले दिन मांग भेजी जाएगी। गोदाम में खाद उपलब्ध होते ही जरूरतमंद किसानों को वितरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!