उत्तर प्रदेश
बारिश में गिरा 500 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ कोई हताहत नहीं, सभासद ने शुरू किया सफ़ाई का काम।
बहराइच 23 जुलाई वार्ड नंबर 18 मोहल्ला गुलामअली पुरा निकट राम घाट मन्दिर पर लगभग 500 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ था वहां महिलाएं बरसाइत व अन्य मौकों पर पूजा करती आई है उस देव स्थान पर विशाल काय बरगद का पेड़ अत्यधिक वर्षा एवम् आंधी होने के कारण 21 जुलाई दिन मंगल वार को गिर गया ईश्वर की कृपा से किसी प्रकार की जान व माल की क्षति नहीं हुई।

- बारिश में गिरा 500 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ कोई हताहत नहीं, सभासद ने शुरू किया सफ़ाई का काम।
उमाशंकरगुप्ता ब्यूरो उजाला हिंद समाचार उत्तर प्रदेश
बहराइच 23 जुलाई वार्ड नंबर 18 मोहल्ला गुलामअली पुरा निकट राम घाट मन्दिर पर लगभग 500 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ था वहां महिलाएं बरसाइत व अन्य मौकों पर पूजा करती आई है उस देव स्थान पर विशाल काय बरगद का पेड़ अत्यधिक वर्षा एवम् आंधी होने के कारण 21 जुलाई दिन मंगल वार को गिर गया ईश्वर की कृपा से किसी प्रकार की जान व माल की क्षति नहीं हुई।
मोहल्ले वासियों ने स्थानीय सभासद ज्योति जायसवाल के आवास पर जाकर उक्त देवस्थान पर सफाई करवाकर उसी स्थान पर बरगद का पेड़ लगाने तथा सौंदर्यीकरण करवाने की मांग की जिससे पूरे मोहल्ले के लोग पूजा कर सके।
सभासद ने आवाम की पुकार सुन कर साफ़ सफाई का कार्य शुरू करा दिया है।