जनता दर्शन में एसपी राहुल भाटी ने सुनी फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न सहित अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।

जनता दर्शन में एसपी राहुल भाटी ने सुनी फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, महिला उत्पीड़न सहित अन्य मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों को त्वरित न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।