Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच में उमड़ा ऐतिहासिक महिला जनसमूह, सपा के महिला जन संवाद में दिखी महिलाओं की बड़ी भागीदारी

20 सितंबर।  समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में आयोजित महिला जन संवाद में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।

बहराइच में उमड़ा ऐतिहासिक महिला जनसमूह, सपा के महिला जन संवाद में दिखी महिलाओं की बड़ी भागीदारी

 

 

बहराइच ब्यूरो

20 सितंबर।

समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा गोंडा रोड स्थित विनायक रिसॉर्ट में आयोजित महिला जन संवाद में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में महिला सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के सामाजिक न्याय के संदेश को भी प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर रहीं। आयोजन महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव प्रीती मिश्रा पत्नी इं. जय प्रकाश मिश्र ‘जे.पी.’ ने किया, जबकि अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट राम हर्ष यादव ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बंशी धर बौद्ध एवं पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मिकी रहे। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक के.के. ओझा, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनु देवी एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव शाहिस्ता परवीन मौजूद रहीं। मंच संचालन युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश मौर्य शैलू ने किया। मुख्य अतिथि सीमा राजभर ने कहा कि महिलाओं की बड़ी भागीदारी इस बात का संदेश है कि महिलाएं अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक एवं लोकतांत्रिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा महिला संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। सपा नेता इं. जय प्रकाश मिश्र ‘जे.पी.’ ने कहा कि महिला जन संवाद महिलाओं की आवाज सुनने और उसे व्यापक सामाजिक एवं लोकतांत्रिक विमर्श तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी मजबूत करने और सामाजिक न्याय के सवालों को आगे बढ़ाने के लिए संवाद का सिलसिला जारी रहेगा। अध्यक्षीय संबोधन में एडवोकेट राम हर्ष यादव ने कहा कि महिलाओं की बड़ी भागीदारी संगठन के लिए महत्वपूर्ण संदेश है और महिलाओं को संगठन तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक अवसर मिलना चाहिए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महिला सुरक्षा, महंगाई, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता राजभर, राष्ट्रीय महासचिव शशि यादव, रेखा राव, ललिता हरेंद्र, दीपिका पाल, सविता विश्वकर्मा, अनुराधा वर्मा, मंजू चौधरी, संत कुमार पासी, आनंद प्रकाश यादव, अभिषेक यादव, मेराज खां, नंदेश्वर यादव, मयंक मिश्रा, रशीद अहमद, विकास चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। समापन पर आयोजक प्रीती मिश्रा ने अतिथियों, पार्टी पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं, उपस्थित महिलाओं तथा पत्रकार एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!