नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त, ग्रामीणों में सुरक्षा का एहसास
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को चौकी संथालिया पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया।

नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त, ग्रामीणों में सुरक्षा का एहसास
धनीराम यादव ब्यूरो/ संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
संथालिया / बहराइच नवाबगंज
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को चौकी संथालिया पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया।
चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कुमार चौधरी और SSB इंस्पेक्टर रूपेश कोलप के नेतृत्व में जवानों ने पिलर संख्या 647/646 के आसपास के संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की। इस दौरान सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की गई और अवैध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद भी किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस व एसएसबी को दें।
एसआई हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में इस प्रकार की संयुक्त गश्त नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। वहीं एसएसबी इंस्पेक्टर रूपेश कोलप ने कहा कि सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना बनाए रखना भी प्राथमिकता है।
संयुक्त गश्त से सीमावर्ती ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।