Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

वृद्धजनों के सम्मान में मां की रसोई परिवार ने कराया भोजन

बहराइच 13 सितंबर। अमीनपुर नगरौर स्थित वृद्धा आश्रम में रविवार को मां की रसोई परिवार की ओर से सम्मानित

वृद्धजनों के सम्मान में मां की रसोई परिवार ने कराया भोजन

 

रिपोर्ट हर गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

 

बहराइच 13 सितंबर। अमीनपुर नगरौर स्थित वृद्धा आश्रम में रविवार को मां की रसोई परिवार की ओर से सम्मानित

वृद्धजनों के लिए भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा की अगुवाई में वृद्धा आश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया। इस दौरान वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति समाज में सम्मान, सेवा और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देना रहा। भोजन प्राप्त कर वृद्धजनों ने आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मां की रसोई परिवार के संयोजक एवं संस्थापक महेश गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा ऐसे कार्यक्रमों से बुजुर्गों को अपनत्व और सम्मान का अनुभव होता है। कार्यक्रम में संजय कुमार गुप्ता, पत्रकार अद्वैत जी, अधिवक्ता रोशन जैसवाल, सिन्हा जी, कैलाश जालान, मनीष साहू, मुरली धर गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने वृद्धजनों की सेवा को सामाजिक दायित्व बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!