नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, 09 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल बहराइच
बहराइच, 09 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांश गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर टांडा देवर निवासी पीड़ित पक्ष की ओर से 27 जुलाई को तहरीर दी गई थी कि आरोपी संतोष यादव पुत्र हीराम ने उनकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना रुपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 194/2026 के तहत धारा 74, 352 बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 64(1) व 351(3) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार सुबह करीब 11:40 बजे हुरैंगपुर टांडा देवर के रेखुवा समर कर्बला के पास से वांछित आरोपी संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सरोज एवं कांस्टेबल सूरज यादव शामिल रहे।




