Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

दूसरे सोमवार को राप्ती नदी लक्ष्मणपुर घाट पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, बाबा मंगली नाथ को जल चढ़ाने निकले शिवभक्त

बहराइच नवाबगंज।* सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध *लक्ष्मणपुर घाट* पर सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

दूसरे सोमवार को राप्ती नदी लक्ष्मणपुर घाट पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, बाबा मंगली नाथ को जल चढ़ाने निकले शिवभक्त

 

 

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल बहराइच

 

 

बहराइच नवाबगंज।* सावन माह के दूसरे सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध *लक्ष्मणपुर घाट* पर सुबह से ही शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर जल भरा और बाबा *मंगली नाथ* को जलाभिषेक करने के लिए पैदल रवाना हुए।

 

“बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी भगवा वस्त्र धारण कर कांवड़ और कलश लेकर बाबा के दरबार की ओर प्रस्थान करते नजर आए।

 

भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। *थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव* अपने दलबल के साथ घाट पर मौजूद रहे और यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

 

स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!