उत्तर प्रदेश

रूपईडीहा में मानवाधिकार काउंसिल का 7वां स्थापना दिवस आयोजित, मानवाधिकारों को लेकर हुई चर्चा

रूपईडीहा, बहराइच। प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का 7वां स्थापना दिवस 04 अक्टूबर 2026 को रूपईडीहा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों, नागरिकों के अधिकारों और उनकी सीमाओं पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खां

 

रूपईडीहा में मानवाधिकार काउंसिल का 7वां स्थापना दिवस आयोजित, मानवाधिकारों को लेकर हुई चर्चा

 

रूपईडीहा, बहराइच। प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का 7वां स्थापना दिवस 04 अक्टूबर 2026 को रूपईडीहा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों, नागरिकों के अधिकारों और उनकी सीमाओं पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में लॉर्ड बुद्ध डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. हरीश चंद्र गुप्ता ने मानवाधिकारों की सीमाओं और उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। वहीं एडवोकेट हीरालाल ने मानवाधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उपस्थित लोगों के सामने रखा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनीराम शर्मा ने भी मानवाधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना ने भी मानवाधिकारों से संबंधित विषयों पर अपनी बात रखते हुए नागरिकों के अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकारों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है, ताकि लोग अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहें। स्थापना दिवस के अवसर पर मानवाधिकारों के संरक्षण और जागरूकता को लेकर सामूहिक प्रयास करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों और कई पत्रकारों की भी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!