शिक्षक विधान परिषद चुनाव के अंतिम दिवस में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने जनसंपर्क किया तेज*
*जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की*

*शिक्षक विधान परिषद चुनाव के अंतिम दिवस में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने जनसंपर्क किया तेज*
*जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की*
संवाददाता -मंजीत मिश्र
भिनगा /श्रावस्ती – 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले शिक्षक विधायक विधान परिषद चुनाव के अंतिम दिन में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने जनसंपर्क तेज कर दिया है जनसंपर्क के अंतिम दिनों में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर सभी सम्मानित शिक्षक मतदाताओं से जनसंपर्क कर गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अमूल्य मत देकर विजयी बनाने का आग्रह किया उन्होंने सम्मानित शिक्षक मतदाताओं से कहा कि आप सभी लोग अपना मत भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को देकर उन्हें विजयी बना करके सदन में भेजें जिससे आपकी हक की लड़ाई सदन में लड़ी जा सके और आपको भी न्याय दिलाया जा सके इस मौके पर पूर्व सांसद अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती दद्दन मिश्र, सदस्य जिला पंचायत अवधेश वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी,कमलेश मिश्रा,आदर्श सिंह, मंडल अध्यक्ष अंकित निषाद,सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे




