उत्तर प्रदेश

अखिलेश-आजम मुलाकात पर उठाए सवाल, कहा- सनातन का विरोध करने वाले एक साथ

बहराइच। मटेरा विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज निर्मनिहारा में आयोजित विराट महासम्मेलन में शामिल होने आए हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास महाराज ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर बड़ा बयान दिया है।

महंत राजू दास ने कहा कि अखिलेश यादव का रामपुर जेल में जाकर आजम खान से मिलना सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक को साधने की राजनीति है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अखिलेश यादव को 403 सीटों पर चर्चा करनी है तो वह ऐसे व्यक्ति से क्यों मिल रहे हैं जो सनातन विरोधी बयानबाजी के लिए जाना जाता है।

राजू दास महाराज ने कहा, “एक तरफ अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, दूसरी तरफ आजम खान जैसे नेता से घंटों बंद कमरे में मीटिंग करते हैं। ये दोनों मिलकर सनातन को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन जब तक संत समाज जागरूक है, सनातन को कोई खत्म नहीं कर सकता।”

उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार में रामपुर में रामराज्य की भावना को कुचला गया था, जबकि अब प्रदेश में योगी सरकार में रामराज्य स्थापित हो रहा है। जो लोग सनातन का विरोध करेंगे, उन्हें जनता 2027 में जवाब देगी।

बता दें कि दो दिन पहले ही अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से करीब एक घंटे तक मुलाकात की थी और कहा था कि “आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे।”

*रिपोर्ट: उजाला हिंद, बहराइच*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!