Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

महिला चौपाल में महिलाओं से संवाद, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिये निर्देश

बहराइच ब्यूरो  मा. उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी ने जनपद के एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान

महिला चौपाल में महिलाओं से संवाद, योजनाओं का लाभ दिलाने के दिये निर्देश

 

 

बहराइच ब्यूरो

मा. उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त), उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती चारू चौधरी ने जनपद के एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खलीलपुर बैरिया, विकास खण्ड चित्तौरा में आयोजित महिला चौपाल में मा० उपाध्यक्ष द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा शासन द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मा० उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र महिला एवं बालिका को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र महिला शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। महिला चौपाल के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया गया।

इस दौरान महिलाओं को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं से योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली गई।

मा० उपाध्यक्ष ने पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए पंचायत सहायक को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत की पात्र महिलाओं एवं लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें संबंधित योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता रखने वाला कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके उपरान्त मा. उपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने वन स्टाफ सेन्टर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!