Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सही कैरियर क्षेत्र चुनने में मददगार है कैरियर काउन्सिलिंग: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सही कैरियर क्षेत्र चुनने में मददगार है कैरियर काउन्सिलिंग: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी

 

बहराइच ब्यूरो 24 सितंबर।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में कैरियर काउन्सिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर छात्राओं को कैरियर चयन एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि कैरियर विकास का अर्थ केवल पढ़ाई का विषय चुनना अथवा स्नातक होने के बाद नौकरी तय करना नहीं है, बल्कि यह जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है। समय के साथ परिस्थितियां और आवश्यकताएं बदलती रहती हैं, इसलिए व्यक्ति को अपने कैरियर और जीवन से जुड़े निर्णय भी निरंतर लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि कैरियर काउन्सिलिंग का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को वर्तमान में सही निर्णय लेने में सहायता देने के साथ ही भविष्य में कैरियर और जीवन से जुड़े निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना भीच है। उन्होंने कहा कि कैरियर काउन्सिलिंग छात्रों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही स्ट्रीम, कोर्स तथा विशेषज्ञ क्षेत्रों का चयन करने में मदद करती है। सही जानकारी मिलने से युवाओं और अभिभावकों के बीच कैरियर को लेकर उत्पन्न असमंजस और मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने कहा कि कैरियर काउन्सिलिंग के माध्यम से छात्र भविष्य की आवश्यकताओं और रोजगार बाजार के बदलते रुझानों को ध्यान में रखते हुए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। डॉ. त्रिपाठी ने छात्राओं का आह्वान किया कि वे ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठाएं तथा देश-विदेश में उपलब्ध शिक्षा, सेवा और रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर दिशा दें। विषय विशेषज्ञ अभिषेक सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार एवं कैरियर के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी शैक्षिक योग्यता, रुचि एवं क्षमता के अनुसार उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं से सेवायोजन पोर्टल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!