Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयास

        आज दिनांक 16.08.2026 को आवेदिका द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस लाइन बहराइच प्रेक्षागृह में आपसी परिवारिक विवाद को समाप्त कराकर 02 परिवारो में सुलह कराते हुए परिवारो को टूटने से बचाया*

 

आज दिनांक 16.08.2026 को आवेदिका द्वारा आपसी पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र के कुशल काउंसलर्स श्री फहीम किदवई, श्री धनज्जय श्रीवास्तव, श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव तथा पुलिस टीम उ0नि0 रमाशंकर मिश्र, म0मु0आ0 संगीता यादव, म0आ0 गिरजावती यादव, म0आ0 निशी त्रिवेदी, म0आ0 सविता मिश्रा, म0आ0 अनन्या सिंह, म0आ0 छाया द्विवेदी शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर-समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस लाइन बहराइच प्रेक्षागृह बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़ों को एक-दूसरे के साथ आपस में सामन्जस्य स्थापित कर, परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!