उत्तर प्रदेश

सरयू नदी मुकेरियां घाट पर मूर्ति विसर्जन संपन्न, 4 गांवों की प्रतिमाएं विसर्जित

नेवादा, गोविंदपुर, चाईनपुरवा, बसौना माफी सहित कई गांवों की मूर्तियों का हुआ विसर्जन

 

सरयू नदी मुकेरियां घाट पर मूर्ति विसर्जन संपन्न, 4 गांवों की प्रतिमाएं विसर्जित

 

 

रिपोर्ट मोहित तिवारी तेजवापुर बहराइच

 

नेवादा, गोविंदपुर, चाईनपुरवा, बसौना माफी सहित कई गांवों की मूर्तियों का हुआ विसर्जन

 

बहराइच। जनपद के मुकेरियां सरयू घाट पर आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

नेवादा, गोविंदपुर, चाईनपुरवा, बसौना माफी आदि स्थानों से श्रद्धालु अपनी-अपनी दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर मुकेरियां सरयू घाट पर विसर्जन के लिए पहुंचे।

 

घाट पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौजूद रही। सभी प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ सरयू नदी में विसर्जन कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “जय माता दी” के जयकारों के साथ मां दुर्गा को विदाई दी।

 

विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए घाट पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

 

*रिपोर्ट: उजाला हिंद, बहराइच*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!