*पुलिस अधीक्षक ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप में 01 उपनिरीक्षक को किया निलंबित*
उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी लक्ष्मणपुर थाना कोतवाली भिनगा के विरुद्ध पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप संज्ञान में आए हैं।

*जनपद–श्रावस्ती*
*दिनांक: 16.10.2026*
*पुलिस अधीक्षक ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप में 01 उपनिरीक्षक को किया निलंबित*
उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी लक्ष्मणपुर थाना कोतवाली भिनगा के विरुद्ध पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप संज्ञान में आए हैं।
प्रकरण की जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि *दिनांक 15.10.2026 को आवेदक बुद्धू उर्फ रफातुल्ला पुत्र इब्राहिम निवासी लक्ष्मनपुर बाजार, जनपद श्रावस्ती द्वारा ₹50,000/- चोरी होने की सूचना चौकी प्रभारी लक्ष्मनपुर बाजार को दी गई, परंतु उनके द्वारा कोई विधिक कार्यवाही नहीं की गई , ना घटना स्थल का निरीक्षण किया और न ही घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। उक्त कृत्य गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।*
उक्त कृत्य को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एवं छवि को प्रभावित करने वाला मानते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी द्वारा उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।*
साथ ही, उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच संचालित कराए जाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि प्रकरण के सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जा सके।
*जनपद पुलिस शुचिता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के प्रति सदैव कटिबद्ध है।*




