Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, प्रदेश टॉपर को मिला टैबलेट

नवयुग इंटर कॉलेज, मिहींपुरवा में गुरुवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया

हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, प्रदेश टॉपर को मिला टैबलेट

 

हरि गोविंद पांडे ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल बहराइच

नवयुग इंटर कॉलेज, मिहींपुरवा में गुरुवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी रहीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन के प्रबंधक एवं वरिष्ठ पत्रकार एम. रशीद, अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह तथा प्रधानाचार्य सुभाष वर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आयुष्मान मदेशिया को टैबलेट और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला टॉपर छात्रा मनीषा यादव को ₹3100 तथा छात्रा समीक्षा मदेशिया को ₹2100 का प्रोत्साहन चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि मोनालिसा जौहरी ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को मंच देने वाले ऐसे आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन के प्रबंधक एवं वरिष्ठ पत्रकार एम. रशीद ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समाज को शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देता है और भविष्य में भी संस्था ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

अध्यक्षीय संबोधन में योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू सिंह ने कहा कि प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर आयुष्मान मदेशिया ने पूरे मिहींपुरवा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप नारायण मदेशिया, राम मिलन, नाथूराम, उदय प्रताप वर्मा, ओंकार मिश्रा, विनोद शर्मा, अनिल मिश्रा, विजय कुमार, मामून रशीद, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!