Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बहराइच मे सावन के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा

बहराइच में सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

 

बहराइच मे सावन के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से शिवालयों का वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के सिद्धनाथ मंदिर, मटेरा स्थित बाबा जंगलीनाथ मंदिर समेत जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम भी शुरू हो गया। कई श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। मंदिरों के आसपास सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, कतार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सावन के पहले सोमवार को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं के पहुंचने और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!