उत्तर प्रदेश

बहराइच: शिक्षणेत्तर संघ ने BJP जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, कैशलेस चिकित्सा की मांग 

क्रांति दिवसके अवसर पर मंगलवार को *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जनपद बहराइच* के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर *कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी* कराने की मांग को लेकर दिया गया।

बहराइच: शिक्षणेत्तर संघ ने BJP जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन, कैशलेस चिकित्सा की मांग

 

बहराइच | उजाला हिंद ONLINE

रिपोर्ट: उजाला हिंद

 

 

क्रांति दिवसके अवसर पर मंगलवार को *उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, जनपद बहराइच* के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर *कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शासनादेश जारी* कराने की मांग को लेकर दिया गया।

 

संघ के पदाधिकारियों ने *भारतीय जनता पार्टी बहराइच के जिलाध्यक्ष माननीय श्री बृजेश पाण्डेय जी* को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री जी को संबोधित था।

 

 

संघ की मुख्य मांग है कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को *कैशलेस चिकित्सा सुविधा* उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए शासनादेश जल्द जारी किया जाए, ताकि गंभीर बीमारी और आकस्मिक परिस्थितियों में बिना आर्थिक बाधा के समय पर गुणवत्तापूर्ण निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके।

 

ज्ञापन लेने के बाद *जिलाध्यक्ष श्री बृजेश पाण्डेय* ने पूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि “मैं माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर आपके संगठन द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र को प्रस्तुत करूंगा। अति शीघ्र शासनादेश जारी कराने का कार्य करेंगे।”

 

संगठन ने सरकार से कर्मचारियों के हित में लंबित अन्य मांगों के शासनादेश को भी शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया।

 

इस अवसर पर *प्रदेश प्रचार मंत्री/मण्डल मंत्री किशन कुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश दूबे, जिला मंत्री श्री पेशकार यादव, जिला उपाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला संगठन मंत्री हिमांशु श्रीवास्तव, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव, आनंद सिंह* एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!