उत्तर प्रदेश

– *मिशन शक्ति फेज-6.0 के चतुर्थ दिवस पर विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कर वृद्धजनों एवं जरूरतमंदों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री, महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*

       महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में दिनांक 14.10.2026 को अभियान के चतुर्थ दिवस जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा जागरूकता एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनपद बहराइच

दिनांकः 14.10.2026

*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल मिशन शक्ति श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, सह-नोडल मिशन शक्ति/क्षेत्राधिकारी श्रीमती हर्षिता तिवारी, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री सौरभ दुबे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्रीमती प्रमिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं डीपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।*

इसी क्रम में अधिकारियों द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत अमीनपुर नगरौर स्थित *वृद्धाश्रम* का भ्रमण कर वृद्धजनों से कुशलक्षेम पूछी गई तथा दीपावली पर्व के दृष्टिगत फल, मिष्ठान, वस्त्र, साड़ियां, सूट एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही, उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181 एवं 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया और जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त *एससी/एसटी छात्रावास, वन स्टॉप सेंटर एवं दिव्यांग कल्याण केंद्र* का भ्रमण कर वहां उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंदों को दीपावली पर्व के दृष्टिगत फल, मिष्ठान, साड़ियां, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया गया।

मीडिया सेल, बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!