उत्तर प्रदेश

बहराइच: शिक्षक MLC चुनाव को लेकर नवाबगंज में तेज हुई हलचल, वित्तविहीन महासभा ने मांगा समर्थन

नवाबगंज, बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रचार अभियान परवान पर है।

बहराइच: शिक्षक MLC चुनाव को लेकर नवाबगंज में तेज हुई हलचल, वित्तविहीन महासभा ने मांगा समर्थन

 

उजाला हिंद न्यूज़

नवाबगंज, बहराइच। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रचार अभियान परवान पर है।

 

इसी कड़ी में वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने नवाबगंज क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों में सघन जनसंपर्क किया।

 

महासभा के प्रदेश महासचिव एवं शिक्षक MLC प्रत्याशी *अजय सिंह* के नेतृत्व में एलपी मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण मिश्र और आरएन शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से मुलाकात कर चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

 

बैठक के दौरान शिक्षकों के मानदेय, पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा और वित्तविहीन शिक्षकों के नियमितीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि वह लगातार शिक्षकों की आवाज उठाते रहे हैं और सदन में पहुंचकर उनकी लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे।

 

क्षेत्र के शिक्षकों ने भी एकजुटता दिखाते हुए अजय सिंह को समर्थन देने का भरोसा जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!