उत्तर प्रदेश

रुपईडीहा में 1279 शीशी कोडीनयुक्त नशीला सिरप बरामद, एक गिरफ्ता

बहराइच ब्यूरो 14 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस, एसएसबी और औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1279 शीशी कोडीनयुक्त अवैध नशीली दवाइयां/सिरप बरामद किया

रुपईडीहा में 1279 शीशी कोडीनयुक्त नशीला सिरप बरामद, एक गिरफ्ता

 

बहराइच ब्यूरो 14 अक्टूबर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस, एसएसबी और औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1279 शीशी कोडीनयुक्त अवैध नशीली दवाइयां/सिरप बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नशीली दवाओं के साथ एक महिंद्रा XUV500 वाहन, दो मीडिया आईडी कार्ड और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा प्रतिबंधित और नियंत्रित औषधियों की अवैध बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस, एसएसबी की 42वीं वाहिनी और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर कस्बा केवलपुर अंडरपास, रुपईडीहा के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पांच सफेद गट्ठरों में रखे 10 कार्टन से कुल 1279 शीशी कोडीनयुक्त नशीली दवाइयां/सिरप बरामद हुईं। इसके अतिरिक्त एक महिंद्रा XUV500 वाहन संख्या UP32KR2636, दो मीडिया आईडी कार्ड और एक ओप्पो मोबाइल फोन भी मिला। बरामद वाहन पर प्रदेश महामंत्री, उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन अंकित बताया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फजले इलाही उर्फ निहाल पुत्र नफीसुल हसन, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला तोपखाना, थाना नानपारा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 279/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/25/29 तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में रुपईडीहा थाना प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षी रविन्द्र यादव और आरक्षी विकास सिंह शामिल रहे। वहीं, एसएसबी 42वीं वाहिनी रुपईडीहा की टीम में सहायक कमांडेंट अमित कुमार सहित दिनेश कुमार, धीरज सिंह, बजरंग लाल नाई और विनोद कुमार ने सहयोग किया। औषधि प्रशासन की ओर से औषधि निरीक्षक विनय कृष्ण भी संयुक्त टीम में शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!