श्रावस्ती: तुलसीपुर के गौसपुर में आंधी-तूफान से तबाही, मकान पर गिरे 5 पेड़, छत टूटी-दीवारें क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचा
श्रावस्ती के क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर निकट भेसरीपुल श्रावस्ती में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

श्रावस्ती: तुलसीपुर के गौसपुर में आंधी-तूफान से तबाही, मकान पर गिरे 5 पेड़, छत टूटी-दीवारें क्षतिग्रस्त, परिवार बाल-बाल बचा
रिपोर्ट उमा शंकर गुप्ता उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
श्रावस्ती के क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर निकट भेसरीपुल श्रावस्ती में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार पूनम श्रीवास्तव पत्नी पूरन प्रकाश अपने तीन बच्चों के साथ अपने मकान में रह रही थीं। बीती रात आई भीषण आंधी-तूफान के कारण मकान के अगल-बगल लगे पांच पेड़ अचानक भरभराकर उनके मकान के ऊपर गिर गए।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, परिवार बाल-बाल बच गया। लेकिन मकान की छत पूरी तरह टूट गई और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ गिरने से घर का घर गृहस्थी का सामान काफी नुकसान हो गया।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया जाए और उन्हें तत्काल राहत व मुआवजा दिया जाए।