जनपद बहराइच में मण्डलायुक्त की पेंशनर्स जनसुनवाई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
बहराइच 22 अगस्त। मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण*

जनपद बहराइच में मण्डलायुक्त की पेंशनर्स जनसुनवाई से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत
बहराइच 22 अगस्त।
मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण*
जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि रू. 27.016 लाख से अधिक पेंशन देयकों का भुगतान होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खिले चेहरे*
*प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को सभी कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारी करेंगे पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों की सुनवाई*
सू०वि०, गोण्डा 22 अगस्त, 2026 –
मण्डलायुक्त द्वारा संचालित पेंशनर्स जनसुनवाई के माध्यम से आमजन एवं कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में जनपद बहराइच में 21 अगस्त 2026 को आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने जीपीएफ एवं अन्य सेवा संबंधी देयों के लंबित भुगतान की शिकायत मण्डलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की थी।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराईं तथा लंबे समय से लंबित भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराई।
इस कार्रवाई के फलस्वरूप सेवानिवृत्त कर्मचारी हरी प्रसाद वर्मा, भगौती प्रसाद, सुशील कुमार यादव, राज कुमार व जग प्रसाद सहित अन्य पात्र कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी देयों का भुगतान कराया गया। सभी लाभार्थियों को कुल रू. 27 लाख 1 हजार 616 की धनराशि का भुगतान किया गया। जबकि प्राप्त हुए अन्य प्रार्थना-पत्रों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पेंशन निदेशालय संदर्भित करने की कार्यवाही की गई है।
.मण्डलायुक्त द्वारा पेंशनधारकों के पेंशन सम्बन्धी प्रकरणों एवं शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु मण्डल के समस्त जनपदों के कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों को प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे पेंशन प्रकरणों की सुनवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
.समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा पिछले 05 साल में सेवा निवृत हुए शासकीय कर्मियों के पावनों के सम्बन्ध में सूचना वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
.समस्त कार्यालयाध्यक्ष/आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा आगामी 06 माह के अन्दर सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों की सूची वरिष्ठ कोषाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयों का भुगतान केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं, बल्कि उनके सम्मान और अधिकारों से भी जुड़ा विषय है। भविष्य में भी इस प्रकार के सभी प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
लंबे समय से लंबित भुगतान प्राप्त होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंडलायुक्त का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स कार्यक्रम के माध्यम से उनकी 5 वर्षों से पुरानी समस्या का समाधान हुआ है, जिससे उन्हें बड़ी आर्थिक राहत मिली है।




