Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर मोतीपुर थाने में हुई बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

मिहीन पुरवा बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त। आगामी बारावफात एवं जन्माष्टमी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना मोतीपुर परिसर में धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर मोतीपुर थाने में हुई बैठक, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

 

 

मिहीन पुरवा बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त।

आगामी बारावफात एवं जन्माष्टमी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना मोतीपुर परिसर में धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की शांति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री पुहुप सिंह, तहसीलदार मिहींपुरवा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर की मौजूदगी में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। उपस्थित लोगों से त्योहारों के आयोजन, जुलूस, धार्मिक कार्यक्रमों तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी लिए गए। बैठक के दौरान उपस्थित धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों ने क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बारावफात एवं जन्माष्टमी के अवसर पर सभी लोग आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का परिचय दें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से भी बचने की अपील की गई। बैठक में उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश एवं निर्देशों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!