सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का अभियान, 602 वाहनों के चालान
बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस का अभियान, 602 वाहनों के चालान
बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बहराइच द्वारा विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 602 वाहनों का चालान किया गया तथा 8 लाख 12 हजार 800 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं 04 वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 37 चालान, जबकि तेज गति से वाहन चलाने पर 109 चालान किए गए। इसके अलावा चार पहिया वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाकर संचालित किए जा रहे 02 वाहनों से ब्लैक फिल्म निकलवाते हुए एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने वाहन चालकों से सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।




