– *आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया पैदल मार्च तथा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
आगामी त्यौहार बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में घंटाघर से रोडवेज, तिकोनी बाग होते हुए डीएम तिराहा तक पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया

*दिनांक 23.08.2026*
– *आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा किया गया पैदल मार्च तथा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
आगामी त्यौहार बारावफात, रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा जनपद में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नगर क्षेत्र में घंटाघर से रोडवेज, तिकोनी बाग होते हुए डीएम तिराहा तक पैदल मार्च कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी संपादित करने, नियमित पैदल गश्त एवं प्रभावी निगरानी बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की गई। पुलिस बल को बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर भ्रमणशील रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल संज्ञान लेने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पैदल मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह सहित स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहा। इसके अतिरिक्त अपर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा अन्य समस्त क्षेत्राधिकारी गण द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च की गयी ।
मीडिया सेल, बहारइच




