तेज रफ्तार बाइक ने गाय के बछड़े को मारी टक्कर, मोहल्लेवासियों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
*रिसिया, बहराइच।* दिनांक 23 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे मोहल्ला शास्त्री नगर से श्याम बाबा मंदिर की ओर जा रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक गाय के बछड़े को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार होने लगे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बछड़ा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। बछड़े को घायल देखकर मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने भाग रहे बाइक सवारों को दौड़ाकर पकड़ लिया।
सूचना पर डायल 112 और रिसिया कस्बा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक समेत चालक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई।
वहीं मौके पर पहुंचे सहायक डॉक्टर हेमराज ने मोहल्लेवासियों की मदद से घायल बछड़े का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद घायल बछड़े को सिसई सलोन स्थित कान्हा गौशाला में भिजवाया गया।