परिवार परामर्श केंद्र की पहल से चार परिवारों में हुआ समझौता
बहराइच 21 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का समाधान कराते हुए चार परिवारों को टूटने से बचाया

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से चार परिवारों में हुआ समझौता
बहराइच 21 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी पारिवारिक विवादों का समाधान कराते हुए चार परिवारों को टूटने से बचाया। पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए परिवार परामर्श केंद्र को निर्देशित किया गया था। केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनने के बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया। दोनों पक्षों की बात सुनकर उन्हें आपसी मतभेद समाप्त करने और परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए समझाया गया। परामर्श के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति जताई। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने और परिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी। समझौता कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, महिला आरक्षी सविता मिश्रा, महिला आरक्षी गिरजावती यादव, महिला आरक्षी छाया द्विवेदी तथा महिला आरक्षी अनन्या सिंह शामिल रहीं।




