Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम भगहर में बारावफात को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

नवाबगंज: चौकी प्रभारी हेमंत वर्मा की अध्यक्षता में हुई बारावफात की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

 

बहराइच: उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम भगहर में बारावफात को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

 

 

नवाबगंज: चौकी प्रभारी हेमंत वर्मा की अध्यक्षता में हुई बारावफात की बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

बहराइच: उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार बारावफात के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से थाना नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत चौकी संथालिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

 

बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी हेमंत कुमार वर्मा ने की। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बारावफात के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। जुलूस के मार्ग, समय, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

 

चौकी प्रभारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य हर समुदाय को साथ लेकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराना है। नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर विशेष बल दिया गया।

 

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि , नाजिर खान, जुबेर अहमद, शकील अहमद, गुड्डू, शहजाद, शरीफ अहमद प्रहलाद भास्कर सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक बैठक में उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

 

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि बारावफात के दौरान शांति समिति के सदस्य पुलिस के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र में निगरानी रखेंगे।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!