Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलनों में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बहू-बेटी चौपाल, सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलनों में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

 

बहराइच ब्यूरो 23 अगस्त।

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बहू-बेटी चौपाल, सम्मेलन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रमों के दौरान मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को महिला अपराधों की पहचान, उनसे बचाव तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के उपायों की जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीमों ने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध अथवा आपात स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं इन हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं। मिशन शक्ति टीमों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया एवं उपलब्ध सहायता के संबंध में जागरूक किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम के दौरान मानव तस्करी एवं बाल तस्करी के प्रति भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को संदिग्ध गतिविधियों से सावधान रहने, अनजान लोगों पर विश्वास न करने तथा किसी भी प्रकार की तस्करी या शोषण की आशंका होने पर तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के सरल एवं प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सामना करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियां बताई गईं। पुलिस की इस पहल से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति सजग करने का प्रयास किया गया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!