उत्तर प्रदेश

गोकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार

उजाला हिंद बहराइच ब्यूरो 28 सितंबर। थाना मोतीपुर में क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खुर्द में 24 सितंबर को मिले गोवंश के अवशेष के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

गोकशी की घटना का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, दो गिरफ्तार

 

 

उजाला हिंद

बहराइच ब्यूरो 28 सितंबर। थाना मोतीपुर में क्षेत्र के ग्राम शाहपुर खुर्द में 24 सितंबर को मिले गोवंश के अवशेष के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केन्द्र बंधा मोड़ कंजड़वा के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपियों को पीछा कर घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी की पहचान सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा के रूप में हुई, जबकि गिरफ्तार आरोपियों में शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा तथा सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी दा. शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द में गोवंश के अवशेष मिलने पर थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 418/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया था। विवेचना के दौरान कुछ संदिग्धों के नाम प्रकाश में आए। इसी बीच सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी दोबारा मोतीपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं और लौकही की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर पुलिस टीम के साथ जोगनिया बैराज मार्ग पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गायघाट की ओर से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सोनू के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दोनों साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1940 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, तराजू व बाट, मांस काटने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लकड़ी का ठीहा तथा तीन चाकू बरामद किए हैं। घायल आरोपी सोनू के विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने बताई है। गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि मामले में बरामदगी, गिरफ्तारी और अन्य तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!