उत्तर प्रदेश

मुर्तिहा पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहा श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

मुर्तिहा, बहराइच।* भारत-नेपाल सीमा पर अपराध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मुर्तिहा पुलिस व SSB को बड़ी सफलता मिली है

 

मुर्तिहा पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहा श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

 

मुर्तिहा, बहराइच।* भारत-नेपाल सीमा पर अपराध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मुर्तिहा पुलिस व SSB को बड़ी सफलता मिली है।

 

पुलिस अधीक्षक बहराइच *श्री विश्वजीत श्रीवास्तव* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *दुर्गा प्रसाद तिवारी* व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा *अमित प्रताप सिंह* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष *यतीन्द्र सिंह* के नेतृत्व में 59वीं वाहिनी SSB नानपारा टीम व थाना कोतवाली मुर्तिहा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है।

 

संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण व रोकथाम जुर्म-जरायम के दौरान थाना क्षेत्र के ग्राम निषिपुरवा में मनोज सिंह की किराना दुकान के पास से एक श्रीलंकाई नागरिक *अजिश कुमार पुत्र विवेकानन्दन, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी नं0 14 थान धून यूली, जाफना डिस्ट्रिक्ट, मनीपाई, श्रीलंका* को गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ में पाया गया कि उक्त व्यक्ति बिना वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य वैध यात्रा दस्तावेजों के थाना क्षेत्र में विचरण कर रहा था।

 

इस संबंध में थाना कोतवाली मुर्तिहा पर *मु0अ0सं0 175/2026 धारा 21 अप्रवासन और विदेशियों विषयक अधिनियम, 2025* के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम:-*

*थाना कोतवाली मुर्तिहा पुलिस:* 1. उ0निरी0 गगन कुमार दीक्षित, 2. आरक्षी प्रशांत कुमार, 3. महिला आरक्षी रश्मि शुक्ला

*SSB टीम (BOP तारानगर 59वीं बटालियन):* 1. उप निरीक्षक स0अ0 भाग सिंह, 2. उप निरीक्षक स0अ0 संदीप कुमार, 3. मुख्य आरक्षी स0अ0 एस पाल पांडियन, 4. आरक्षी स0अ0 विवेक कुमार, 5. आरक्षी स0अ0 तिलक कुमार गुप्ता

 

*रिपोर्ट: उजाला हिंद, बहराइच*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!